Vitamin B12 Deficiency Signs: Vitamin B12 की कमी बना सकती है शरीर को ज़िंदा कंकाल
क्या आपको थकान नहीं लगती? जानिए विटामिन B12 की कमी के लक्षण:
आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में हम अपनी सेहत को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं क्योंकि जंक फूड अनियमित भोजन और तनावपूर्ण दिनचर्या का सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। विटामिन B12 की कमी जो शरीर के नर्वस तंत्र मस्तिष्क और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए आवश्यक है इसकी कमी से शरीर जिंदा होते हु।
क्या विटामिन B12 में क्या होता है?
Vitamin B12 जिसे cobalamin भी कहा जाता है एक पानी में घुलने वाला विटामिन है जो मुख्य रूप से जानवरों से मिलने वाले उत्पादों में पाया जाता है जैसे अंडे दूध मांस मछली डेयरी उत्पादों और मछली। ये डीएनए बनाने ऊर्जा बनाने और न्यूरोलॉजिकल फंक्शन में मदद करता है जिसकी कमी शरीर में कई गंभीर समस्याओं को जन्म दे।
Vitamin B12 की कमी के सामान्य लक्षण:
Vitamin B12 की कमी धीरे-धीरे शरीर को अंदर से खोखला कर देती है। नीचे दिए गए लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है:
1. लगातार थकान और कमजोरी:
भले ही आप पूरा आराम कर लें, लेकिन फिर भी थकान महसूस हो तो ये संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में B12 की कमी है।
2. हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन:
Vitamin B12 की कमी से नर्व्स कमजोर हो जाती हैं, जिससे हाथों और पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन महसूस हो सकता है।
3. चेहरे और त्वचा पर पीलापन:
खून की कमी और रेड ब्लड सेल्स कम होने से चेहरा पीला पड़ने लगता है।
4. मूड स्विंग्स और डिप्रेशन:
B12 दिमाग के न्यूरोट्रांसमीटर को संतुलित रखता है। इसकी कमी से मूड खराब रहना, डिप्रेशन और चिड़चिड़ापन हो सकता है।
5. भूख में कमी और वजन गिरना:
भूख न लगना और अचानक वजन गिरना भी इसके संकेत हो सकते हैं।
6. सांस फूलना और चक्कर आना:
कम B12 लेवल से ऑक्सीजन सही तरीके से शरीर में नहीं पहुंचती, जिससे सांस लेने में तकलीफ और चक्कर आते हैं।
किन लोगों में होती है ज्यादा संभावना?
- शाकाहारी लोग: चूंकि B12 केवल जानवरों से मिलने वाले स्रोतों में ही पाया जाता है, इसलिए शुद्ध शाकाहारी लोग इसकी कमी से अधिक प्रभावित होते हैं।
- बुजुर्ग: उम्र बढ़ने के साथ शरीर में विटामिन अवशोषित करने की क्षमता घट जाती है।
- पेट की बीमारियों वाले लोग: गैस्ट्रिक बायपास, क्रोहन डिजीज जैसी समस्याएं B12 के अवशोषण में रुकावट पैदा करती हैं।
- गर्भवती महिलाएं: प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर को ज्यादा B12 की जरूरत होती है।
Vitamin B12 की कमी कैसे करें पूरी?
- संतुलित आहार लें
यदि आप नॉन-वेज खाते हैं, तो मछली, अंडा, चिकन और दूध जैसे उत्पादों को अपनी डाइट में शामिल करें। - फोर्टिफाइड फूड्स अपनाएं
मार्केट में अब B12 से भरपूर फोर्टिफाइड सीरियल्स, टोफू, सोया मिल्क और न्यूट्रिशनल यीस्ट उपलब्ध हैं। - सप्लिमेंट्स का सहारा लें
अगर डाइट से पर्याप्त B12 नहीं मिल रहा है, तो डॉक्टर की सलाह से Vitamin B12 की गोली या इंजेक्शन लें। - खून की नियमित जांच कराएं
हर 6 महीने में अपने B12 लेवल की जांच कराना अच्छा विकल्प है, खासकर अगर आप शाकाहारी हैं।
घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय:
- गिलोय और अश्वगंधा जैसे आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती हैं और B12 के अवशोषण में मदद करती हैं।
- भीगे हुए बादाम और किशमिश रोज सुबह खाने से भी शरीर को प्राकृतिक पोषण मिलता है।
- चुकंदर और अनार का जूस पीना भी खून की गुणवत्ता को सुधारने में सहायक होता है।
Vitamin B12 की कमी को नजरअंदाज न करें:
B12 की कमी की अनदेखी करना आपके शरीर को गंभीर बीमारियों की ओर धकेल सकता है। समय रहते इसे पहचानना और सही कदम उठाना जरूरी है। वरना यह शरीर को धीरे-धीरे इस हद तक कमजोर कर देती है कि इंसान हड्डियों का ढांचा भर रह जाता है – बिलकुल एक “जिंदा कंकाल” जैसा।
विशेषज्ञों की राय
डॉ. मोनिका शर्मा, न्यूट्रिशनिस्ट, कहती हैं,
“भारत में करीब 70% लोग Vitamin B12 की कमी से जूझ रहे हैं, खासकर युवा और महिलाएं। यदि समय पर इसे पूरा न किया जाए, तो नर्वस सिस्टम डैमेज हो सकता है, जिसकी भरपाई मुश्किल है।”