आम आदमी पार्टी का भाजपा पर बड़ा हमला, LG DCW के मुद्दे पर आतिशी ने भाजपा को महिला विरोधी सरकार कहा।

By
On:

Delhi News: दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारियों पर तत्काल निकाल देने पर शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा भाजपा महिला विरोधी पार्टी है और वह महिला आयोग को बंद करने की साज़िश कर रही हैं।

2 मई को दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल निकाल देने का आदेश दिया था। इस बात पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कि।

जिसमें आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी ने इस कारवाई का कड़ा विरोध करते हुए भाजपा को महिला विरोधी पार्टी कहते हुए कहा कि-“BJP हमेशा से ही महिला विरोधी पार्टी रही है। ये लोग ‘रेवन्ना’ जैसे लोगो को चुनाव लड़वाती हैं। उसके बारे में सबकुछ जानते हुए भी प्रधानमंत्री हाथ फैलाकर वोट माँगते हैं। वहीं इनकी सरकार पीड़ित महिलाओं की मदद करने वाली दिल्ली महिला आयोग को बंद करने की साज़िश कर रही हैं।”

आरक्षण खत्म का भी विरोध किया

इसके साथ ही आतिशी ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वर्षों से आरक्षण खत्म करने के विचार पर भी भाजपा और आरएसएस को घेरा और भाजपा के तमाम प्रत्याशी पर भी तंज कसते हुए कहा- “भाजपा के तमाम उम्मीदवार कह रहे हैं कि 400 सीट दे दो, संविधान बदलना है

अरविंद केजरीवाल को जेल में भेजना एक मात्र मकसद

आतिशी यही नहीं रूकी उन्होंने ED द्वारा अरविंद केजरीवाल को सम्मन भेजने और गिरफ्तार करने पर केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कि- दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी का एक मात्र मकसद आम आदमी पार्टी के नेताओ को परेशान करना और अरविंद केजरीवाल को जेल भेजना था।

आतिशी ने कुछ ऐसा कहा : “हम पहले से ही कह रहे थे कि अरविंद केजरीवाल जी को ED के समन मिलने लगे हैं। BJP अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए ED से समन चाहती है। इसके बाद हुआ भी यही।अब तो अमित शाह ने भी यह बात खुद मान ली है कि ED का मक़सद ही अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ्तार करना था।”

Shahnawaz Sharif

Shahnawaz Sharif, BH24 News की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुए हैं. BH24 News द्वारा दी गई सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। हम किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता या समय पर होने की गारंटी नहीं देते। किसी भी निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं सत्यापन करें और आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ सलाह लें। BH24 News के माध्यम से प्रदान की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। Thank You...

For Feedback - contact@bh24news.com

Leave a Comment