Breaking NewsElectionHaryanaNEWS

AAP Candidates List: आम आदमी पार्टी ने हरियाणा चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। आज नाम देने का आख़री दिन।

AAP Candidates List: आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी की है। इसके साथ ही, पार्टी अब तक कुल 89 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर चुकी है। कल यानी बुधवार को चौथी और पांचवीं लिस्ट भी जारी की गई थी। और फिर देर रात छठी लिस्ट भी जारी कर दी गई।

छठी लिस्ट में प्रमुख नाम

छठी लिस्ट में कालका से ओपी गुज्जर, पंचकूला से प्रेम गर्ल, अंबाला शहर से केतन शर्मा, मुलाना से गुरतेज सिंह, शाहबाद से आशा पठानिया, पेहोवा से गेहल सिंह संधू, गुहला से राकेश खानपुर, पानीपत सिटी से रितु अरोरा, और जिंद से वजीर सिंह के नाम शामिल हैं।

गठबंधन की उम्मीदें और राजनीति

हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन की उम्मीदें थीं, लेकिन दोनों दलों के बीच समझौता नहीं हो सका। दोनों पार्टियों के बीच चर्चा विफल रही, जिससे अलग-अलग चुनाव लड़ने की स्थिति बन गई है।

नामांकन का अंतिम दिन

आज, 12 सितंबर, नामांकन भरने का आखिरी दिन है। हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए मतदान 5 अक्टूबर को होगा। 2019 के चुनाव में, AAP ने 46 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हो पाई थी.

ALSO READ THIS: Haryana Assembly Dissolved: हरियाणा विधानसभा को भंग करने का फैसला। कैबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी।… (bh24news.com)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *