दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को केजरीवाल के कहने पर पीटा गया?

By
Last updated:

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को केजरीवाल के कहने पर पीटा गया?

Delhi News: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष और आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक स्टाफ पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। कहने है कि विभव नाम के व्यक्ति ने उनको पीटा है। लेकिन अभी तक कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा गया है। और ना ही अभी तक आम आदमी पार्टी की तरफ से इसपर कोई प्रतिक्रिया आई है।

दिल्ली में चुनाव बीच एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। जिससे आम आदमी पार्टी की मुश्किले बढ़ सकती है। असल में यह खबर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष और आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की है। जिसने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक स्टाफ पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
असल में, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि- सोमवार को डीसीडब्लू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल सिविल लाइंस थाने आईं और केजरीवाल के एक स्टाफ पर यह आरोप लगाया कि उसने-उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। हालांकि यह आरोप अभी तक औपचारिक रूप से दर्ज नहीं कराई गई है

स्वाति मालीवाल को पीटा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि- स्वाति मालीवाल ने मौखिक झगड़े के बाद पीसीआर को कॉल किया। मालीवाल ने सुबह 10 बजे 2 कॉल की। जिसके बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस की एक टीम मुख्यमंत्री आवास पहुँची और इस मामले की जाँच में जुट गई है।
आपको बता दे स्वाति मालीवाल ने उनको पीटने का आरोप लगाया है। मालीवाल ने शिकायत की है कि- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कहने पर विभव नाम के व्यक्ति ने उनको पीटा है। लेकिन अभी तक कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा गया है। और ना ही अभी तक आम आदमी पार्टी की तरफ से इसपर कोई प्रतिक्रिया आई है

मामले पर सियासत

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष और आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को पीटने का आरोप लगाने के बाद से ही इस मामले पर राजनीति शुरू हो गई है।
दिल्ली भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा ने इस दुर्व्यवहार का विरोध करते हुए अपना एक वीडियो एक्स पर साझा किया है। साथ ही एक कड़ी आलोचना वाला संदेश भी लिखा है।
ऋचा पांडेय मिश्रा ने एक्स पर लिखा है कि- “केजरीवाल जी के घर पर राज़्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई हिंसा और प्रताड़ना यह बहुत बहुत गंभीर अपराध है।” साथ ही केजरीवाल को गिरफ़्तार करने की माँग भी की है। आगे कहा है कि- “दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की सभी बहने स्वाति मालीवाल के साथ हैं और उन्हें इंसाफ दिलाकर रहेंगे।”

सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा की नेता शाजिया इल्मी ने भी आप पर तंज कसा है और कहा है कि- “इस पार्टी के अंदर इतनी गंदगी है कि कुछ भी हो सकता है।” पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश को पीटने की बात को याद करते हुए कहा कि- “कैसे पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश जी को मारा पीटा गया था। और विभव एक निहायत बदतमीज इंसान है।
इनके साथ भाजपा के कपिल मिश्रा और दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी प्रतिक्रिया दी है।

Shahnawaz Sharif

Shahnawaz Sharif, BH24 News की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुए हैं. BH24 News द्वारा दी गई सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। हम किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता या समय पर होने की गारंटी नहीं देते। किसी भी निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं सत्यापन करें और आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ सलाह लें। BH24 News के माध्यम से प्रदान की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। Thank You...

For Feedback - contact@bh24news.com

Leave a Comment