Celebrity Brand Valuation: सबको पछाड़ भारत के नंबर वन एन्बेसडर बने विराट कोहली। किंग खान भी हैं तीसरे नंबर पर। टॉप 5 में इकलौती महिला हैं आलिया भट्ट।

By
Last updated:

Celebrity Brand Valuation: सेलिब्रिटीज ब्रांड वैल्यू 2023 के रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेटर विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू 227.9 मिलियन यूएस डॉलर पहुंच गई है। जिसके साथ ही वह ज्यादा पसंद किए जाने वाले सितारे बन गए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर रणबीर सिंह है जिनकी ब्रांड वैल्यूज 203.1 मिलियन यूएस डॉलर है।

इसके बाद तीसरे नंबर पर किंग खान है जिनकी ब्रांड वैल्यू 120.7 मिलियन यूएस डॉलर है। पिछले साल वह इस लिस्ट में दसवें स्थान पर थे तब उनकी ब्रांड वैल्यू 55.7 मिलियन डॉलर थी। अब लंबी छलांग लगाकर वो तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

चौथे नंबर पर अक्षय कुमार है जिनकी ब्रांड वैल्यू 111.7 मिलियन डॉलर है। पिछली बार अक्षय कुमार इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर थे जिससे खिसककर अब वे नंबर 4 पर आ गए हैं।

अब पांचवें नंबर की बात करते हैं। जिस पर कब्जा किया है आलिया भट्ट ने वह टॉप 5 में पहली महिला हैं। इनकी ब्रांड वैल्यू 101.1 मिलियन डॉलर है।

छठे नंबर पर दीपिका पादुकोण है जिनकी ब्रांड वैल्यू 96 मिलियन डॉलर है। जहां पिछली बार वे 5वे नंबर पर थीं। नंबर 7 पर हैं कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी।

सभी टॉप 25 के नाम।

8. सचिन तेंदुलकर
9. अमिताभ बच्चन
10. सलमान खान
11. रितिक रोशन
12. कियारा आडवाणी
13. रणबीर कपूर
14. अनुष्का शर्मा
15. करीना कपूर
16. आयुष्मान खुराना
17. कार्तिक आर्यन
18. रोहित शर्मा
19. हार्दिक पांड्या
20. रश्मिका मंदाना
21. नीरज चोपड़ा
22. अल्लू अर्जुन
23. सारा अली खान
24. वरुण धवन
25. कैटरीना कैफ

विराट कोहली का जलवा कुछ इस तरह का है कि टी20 वर्ल्ड कप में कुछ खास कमाल न दिखा पाने के बाद भी उनकी ब्रांड वैल्यू को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वह लोगों के दिलों में जगह बनाने में जरूर सफल रहे हैं। पिछले बार के मुकाबले इस बार विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू में 29% का इजाफा हुआ है।

Also Read This : Idol lifestyle : इस तरह से जीएं अपनी ज़िंदगी। अंदर से भी मिलेगी ख़ुशी। …. (bh24news.com)

 

For Feedback - contact@bh24news.com

Leave a Comment