Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता दिल्ली के शालीमारबाग सीट से पहली बार चुनाव जीतकर आई हैं। आज उहोंने दिल्ली के रामलीला मैदान मे सीएम पद की शपथ ग्रहण की है। दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद दिल्ली वासियों को बीजेपी द्वारा घोषित योजनाओं के लागू होने का इंतजार है।
रेखा गुप्ता ने शपथ लेने के बाद X पर पोस्ट करते हुए लिखा,
“मां यमुना के आशीर्वाद से आज वरिष्ठजनों की उपस्थिति में दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
मैं दिल्ली की जनता को विश्वास दिलाती हूं कि मेरे जीवन का हर एक पल आपकी सेवा में समर्पित होगा। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री
@narendramodi जी एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ जैसी सामान्य कार्यकर्ता पर दिल्ली की जन आकांक्षाओं को पूरा करने की जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर दूंगी एवं मंत्रिमंडल के साथियों के साथ मिलकर विकसित दिल्ली के संकल्प को साकार करने की हरसंभव कोशिश करूंगी”
Delhi CM Oath: दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने शपथ लेने के बाद औपचारिक रूप से पदभार संभाल लिया। सचिवालय पहुंचने पर कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। आज (20 फरवरी) उनका दिन काफी व्यस्त रहेगा, और उनका कार्य शेड्यूल सामने आ गया है।
समाचार एजेंसी ANI अनुसार वह शाम 5 बजे यमुना बाजार में वासुदेव घाट का दौरा करेंगी.उनके साथ दिल्ली की कैबिनेट के अन्य सदस्य भी यमुना तट का दौरा करेंगे. आज शाम 7 बजे वह दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट की पहली बैठक की अध्यक्षता करेंगी
कैबिनेट की पहली बैठक में किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा ?
बीजेपी ने चुनाव मे यमुना की सफाई को बड़ा मुद्दा बनाया था और कहा था कि कैबिनेट की पहली बैठक में इस पर चर्चा करेंगे सीएम के यमुना तट के दौरे से यही लग रहा है कि कैबिनेट में यमुना की सफाई को लेकर बड़ी योजना बन सकती है, इसके अलावा महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने के वादे पर भी कोई घोषणा हो सकती है.
मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि वे मंत्रिमंडल के साथ यमुना का दौरा करेंगे। उन्होंने वादा किया कि दिल्लीवासियों को स्वच्छ और सुंदर यमुना मिलेगी। बीजेपी भरोसा देती है कि अगले छठ तक यमुना का रूप बदला हुआ मिलेगा। पहली कैबिनेट बैठक में इस फैसले को मंजूरी देकर लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की स्थिति जल्द सुधारनी है।