Delhi Election 2025 Live: देखे आज के हर पल की चुनावी खबर।

By
On:
Follow Us

Delhi Election 2025 Live: हर पल की हर जानकारी

Delhi Election 2025 के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर और तमिलनाडु की इरोड पूर्व सीट पर उपचुनाव के लिए भी वोटिंग जारी है। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) तीसरे कार्यकाल की कोशिश में है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस यहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की उम्मीद कर रही हैं।

18:12 PM (IST)  •  05 Feb 2025

Delhi Exit Poll रिजल्ट 2025 Live: पहले रुझान शाम 6:30 बजे के बाद आएंगे

एग्जिट पोल (Exit Poll) की भविष्यवाणियां मतदान के तुरंत बाद सर्वेक्षण एजेंसियों द्वारा एकत्र किए गए मतदाता फीडबैक पर आधारित हैं। पहले Exit Poll Result आज शाम 6:30 बजे के बाद आएंगे।

17:56 PM (IST)  •  05 Feb 2025

Delhi Election 2025 Live: शाम 5 PM तक 57.70% मतदान दर्ज

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत सभी 70 सीटों पर मतदान जारी है। शाम 5PM तक कुल 57.70% मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, सबसे अधिक मतदान North East Delhi में 63.83% और सबसे कम South East Delhi में 53.77% हुआ है।

17:51 PM (IST)  •  05 Feb 2025

Delhi Election 2025 Live: वोट डालना सिर्फ अधिकार नहीं, कर्तव्य भी- Election Commission

दिल्ली में जारी मतदान के बीच चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। आयोग ने पोस्ट में लिखा, “दिल्ली कर रही है दिल से वोट 5 फरवरी 2025 को! यह मौका है दिल्लीवासियों के लिए अपनी आवाज उठाने और लोकतंत्र में भागीदारी निभाने का। वोट डालना सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि एक कर्तव्य भी है।”

17:46 PM (IST)  •  05 Feb 2025

Delhi Election 2025 Live: संजय सिंह का दिल्ली पुलिस पर आरोप

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “करावल नगर से पूर्व पार्षद प्रत्याशी वीरेंद्र गुप्ता फौजी को पुलिस कल शाम से थाने में बैठाए हुए है और अब तक उन्हें रिहा नहीं किया गया। दिल्ली में पुलिस की दबंगई के बीच चुनाव हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि दिल्ली पुलिस खुद बीजेपी को चुनाव लड़ा रही है।”

17:23 PM (IST)  •  05 Feb 2025

Delhi Poll 2025 Live: संदीप पाठक ने जनता से की ज्यादा मतदान की अपील

दिल्ली में मतदान के बीच आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक ने जनता से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली की जनता से निवेदन करता हूं कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट करें। अच्छे स्कूल, बेहतरीन अस्पताल और सुशासन के लिए बाहर आएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।”

17:19 PM (IST)  •  05 Feb 2025

Delhi Election 2025 Live: AAP के पैसे बांटने के आरोप पर पुलिस की सफाई

आप द्वारा लगाए गए पैसे बांटने के आरोपों पर दक्षिण-पूर्व डीसीपी रवि कुमार सिंह ने सफाई दी। उन्होंने कहा, “जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से हमें शिकायत मिली थी कि बीजेपी के चार टेबल लगे हुए हैं और वहां कैश बांटा जा रहा है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई, तो पाया गया कि वहां चार टेबल थे, जिनमें से तीन अलग-अलग प्रत्याशियों के थे—एक निर्दलीय उम्मीदवार का और दो अलग-अलग पार्टियों के थे। लेकिन सभी टेबल पर एक जैसा टेबल क्लॉथ था, जिससे भ्रम की स्थिति बनी कि चारों टेबल भाजपा की हैं।

FST टीम और हमारे एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने पूरी जांच और वेरिफिकेशन किया, लेकिन कैश बांटने का कोई सबूत नहीं मिला। गलतफहमी को दूर कर दिया गया है, स्थिति अब सामान्य है, और हमारी एक टीम मौके पर तैनात है।”

17:16 PM (IST)  •  05 Feb 2025

Delhi Election 2025 Live: चांदनी चौक विधानसभा सीट पर वोटर्स की भारी भीड़

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच, चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र के कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं।

16:59 PM (IST)  •  05 Feb 2025

Delhi Election 2025 Live: कथित फर्जी मतदान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध

बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं ने सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में कथित फर्जी मतदान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

16:26 PM (IST)  •  05 Feb 2025

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली में 3 PM तक 46.55% मतदान

Delhi में दोपहर 3 PM तक 46.55 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इसमें सबसे ज्यादा मतदान उत्तर पूर्वी दिल्ली की मुस्तफाबाद सीट पर दर्ज किया गया है।

16:07 PM (IST)  •  05 Feb 2025

Delhi Election 2025 Live: मनीष सिसोदिया के आरोप पर EC का जवाब

AAP के नेता मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि बीजेपी, जंगपुरा विधानसभा सीट पर मतदाताओं को पैसे बांट रही है। इस पर चुनाव आयोग ने प्रतिक्रिया दी है। आयोग ने कहा कि सराय काले खां में मतदाताओं को पैसे बांटने के आरोपों की तुरंत जांच की गई। पुलिस ने एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट और एफएसटी के साथ मिलकर पूरी जांच की, लेकिन आरोपों को पुख्ता करने के लिए कोई सबूत नहीं मिला। शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।

16:03 PM (IST)  •  05 Feb 2025

Delhi Election 2025 Live: वोट डालने के बाद क्या बोले सोमनाथ भारती?

मालवीय नगर से AAP के प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने अपना वोट डाला और इसके बाद उन्होंने कहा, “लोकतंत्र के इस महापर्व में हमने परिवार के साथ मतदान किया है। इस बार जनता काम की राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए वोट कर रही है। लोग उपलब्धता, समर्पण और ईमानदारी की राजनीति को समर्थन दे रहे हैं। हर जगह झाड़ू चल रही है और लोग इस बात पर जोर दे रहे हैं कि दिल्ली में केजरीवाल का शासन जारी रहे।”

15:59 PM (IST)  •  05 Feb 2025

Delhi Election 2025 Live: AAP के आरोप पर चुनाव अधिकारी का जवाब

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि रिलीवर्स को पोलिंग बूथ के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। इस पर चुनाव अधिकारियों की तरफ से जवाब आया है। चुनाव अधिकारी ने कहा कि कुछ घटनाओं में राजनीतिक दलों ने रिलीवर्स को मतदान केंद्रों के अंदर नहीं जाने देने की शिकायत की थी। हालांकि, जमीनी स्तर पर जांच करने पर यह सामने आया कि अंदर मौजूद मतदान एजेंट बाहर आने को तैयार नहीं थे, जिसके कारण रिलीवर को अंदर नहीं जाने दिया गया। मतदान एजेंटों को आसानी से रिलीव करने के लिए सेक्टर ऑफिसर और प्रीसिंडिंग ऑफिसर को अलर्ट किया गया है।

15:56 PM (IST)  •  05 Feb 2025

Delhi Election 2025 Live: अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान


आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “ये तो हद हो गई। रिलीवर को कैसे अंदर नहीं जाने दोगे? अंदर वाले बूथ एजेंट को अगर टॉयलेट जाना है तो क्या उसे बंदी बनाकर रखोगे? उसकी जगह रिलीवर तो जाएगा। ये तो human rights violation है। आप बूथ एजेंट्स को बंदी बनाकर कैसे रख सकते हो?

15:49 PM (IST)  •  05 Feb 2025

Delhi Poll 2025 Live: दिल्ली में 3 बजे तक 46.55% वोटिंग

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर तीन बजे तक दिल्ली में 46.55% मतदान हुआ है।

15:37 PM (IST)  •  05 Feb 2025

Delhi Election 2025 Live: संजय सिंह का BJP पर बड़ा आरोप

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा, “पूरी दिल्ली में वाल्मीकि समाज के नेताओं और लोगों को निशाना बनाकर गिरफ्तार किया जा रहा है। मैं बीजेपी से यह सवाल करना चाहता हूं कि वे वाल्मीकि समाज से किस बात की दुश्मनी निकाल रहे हैं? इस अपमान और गुंडागर्दी का जवाब वाल्मीकि समाज के लोग अपने वोट की ताकत से देंगे।”

15:36 PM (IST)  •  05 Feb 2025

Delhi Election 2025 Live: कैलाश गहलोत ने AAP पर साधा निशाना

दिल्ली की बिजवासन विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैंने भगवान का आशीर्वाद लिया और प्रार्थना की है कि लोग इस बार जो बदलाव लाना चाहते हैं, उसमें सफल हों। मुझे पूरा विश्वास है कि लोग इस बार एक विकसित दिल्ली के लिए वोट देंगे। मैंने बार-बार कहा है कि आम आदमी पार्टी और उसके नेता, मंत्री, मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता और सिद्धांतों से भटक गए हैं। उनका एकमात्र उद्देश्य किसी भी तरीके से सत्ता हासिल करना है।”

15:29 PM (IST)  •  05 Feb 2025

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली चुनाव पर रामदास अठावले का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, “इस समय दिल्ली की स्थिति यह है कि जनता आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ है। उन्होंने जनता को धोखा दिया है, इसलिए जनता AAP को सत्ता से बाहर करेगी और बीजेपी को सत्ता में लाएगी। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार दिल्ली में NDA को जीत मिलेगी।”

15:26 PM (IST)  •  05 Feb 2025

Delhi Election 2025 Live: राघव चड्ढा ने लगाया बड़ा आरोप

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने आरोप लगाते हुए कहा, “नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कई शिकायतें मिल रही हैं कि रिलीवर को मतदान केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। अगर रिलीवर अंदर नहीं जाएगा और हमारा पोलिंग एजेंट बाहर नहीं आएगा, तो हमें यह जानने का मौका नहीं मिलेगा कि कितना मतदान हुआ, फर्जी वोटिंग तो नहीं हो रही, EVM सही से काम कर रही है या नहीं।। हमने प्रशासन से अनुरोध किया है कि हमारे रिलीवर्स को अंदर जाने की अनुमति दी जाए। हमारे कुछ मजबूत साथी बिना किसी आरोप के थाने में बैठाए गए हैं। मेरी प्रशासन से यह अपील है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव में इस तरह के हस्तक्षेप न किया जाए और पुलिस किसी भी मतदाता को बंधक बना कर थाने में न रखे। दिल्ली के कई इलाकों से यह शिकायतें आ रही हैं कि दिल्ली पुलिस और बीजेपी के लोग ऐसे काम कर रहे हैं जो कानूनी नहीं हैं।”

15:12 PM (IST)  •  05 Feb 2025

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली में 1 बजे तक 33.31% मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू है। दोपहर 1 बजे तक कुल 33.31% मतदान हो चुका है। सबसे अधिक मतदान उत्तर पूर्वी दिल्ली में 39.81% रहा, जबकि सेंट्रल दिल्ली में सबसे कम 29.74% वोटिंग हुई। मुस्तफाबाद सीट पर सबसे ज्यादा 43% मतदान हुआ, वहीं करोल बाग में सबसे कम 25.01% मतदान दर्ज किया गया।

वोटिंग प्रतिशत:

  • सेंट्रल दिल्ली: 29.74%
  • पूर्वी दिल्ली: 33.66%
  • नई दिल्ली: 29.89%
  • उत्तर दिल्ली: 32.44%
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली: 39.51%
  • उत्तर पश्चिमी दिल्ली: 33.17%
  • शाहदरा: 35.81%
  • दक्षिण दिल्ली: 32.67%
  • दक्षिण पूर्वी दिल्ली: 32.27%
  • दक्षिण पश्चिमी दिल्ली: 35.44%
  • पश्चिमी दिल्ली: 30.87%

15:06 PM (IST)  •  05 Feb 2025

Delhi Election 2025 Live: अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “यह तो हद हो गई है। रिलीवर को अंदर जाने से कैसे रोका जा सकता है? अगर बूथ एजेंट को टॉयलेट जाना है, तो क्या उसे बंदी बना कर रखा जाएगा? उसकी जगह रिलीवर जाएगा। यह मानवाधिकारों का उल्लंघन है। आप बूथ एजेंट्स को बंदी बना कर कैसे रख सकते हैं?”


13:52 PM (IST)  •  05 Feb 2025

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली में 1 बजे तक कुल 33.31% मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। दोपहर 1 बजे तक कुल 33.31% मतदान हो चुका है। सबसे अधिक मतदान उत्तर पूर्वी दिल्ली में 39.81% हुआ है, जबकि सबसे कम मतदान सेंट्रल दिल्ली में 29.74% दर्ज किया गया है। मुस्तफाबाद सीट पर सबसे ज्यादा 43% वोटिंग हुई, जबकि करोल बाग में सबसे कम 25.01% मतदान हुआ है।


वोटिंग प्रतिशत:

  • सेंट्रल दिल्ली: 29.74%

  • पूर्वी दिल्ली: 33.66%

  • नई दिल्ली: 29.89%

  • उत्तर दिल्ली: 32.44%

  • उत्तर पूर्वी दिल्ली: 39.51%

  • उत्तर पश्चिमी दिल्ली: 33.17%

  • शाहदरा: 35.81%

  • दक्षिण दिल्ली: 32.67%

  • दक्षिण पूर्वी दिल्ली: 32.27%

  • दक्षिण पश्चिमी दिल्ली: 35.44%

  • पश्चिमी दिल्ली: 30.87%


  • 13:44 PM (IST)  •  05 Feb 2025


    Delhi Election 2025 Live: अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ मतदान किया


    पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ नई दिल्ली में मतदान किया। दिल्ली विधानसभा चुनाव में सुबह 11 बजे तक 20% मतदान दर्ज किया गया है। (PTI)


    13:27 PM (IST)  •  05 Feb 2025 


    Election 2025 Live: इरोड (पूर्व) में 11 बजे तक 26.03% मतदान


    तमिलनाडु की इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तहत मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक यहां 26.03% फीसदी वोटिंग हो चुकी है। इस सीट पर कुल 237 बूथों पर 53 अलग-अलग स्थानों में मतदान हो रहा है।


    13:16 PM (IST)  •  05 Feb 2025 


    Election 2025 Live: अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर में फर्जीवाड़े के वीडियो किए शेयर


    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव में फर्जी वोटिंग के आरोप लगाते हुए कुछ वीडियो साझा किए हैं। इन वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “मिल्कीपुर उपचुनाव में राय पट्टी अमानीगंज में फर्जी वोट डालने की बात खुद स्वीकार करने वाले ने यह साफ कर दिया है कि भाजपा सरकार में अधिकारी किस तरह धांधली में लिप्त हैं। निर्वाचन आयोग को और कोई सबूत चाहिए क्या?”


    13:07 PM (IST)  •  05 Feb 2025


    Delhi Election 2025 Live: दिल्ली बीजेपी कार्यालय पहुंचे जेपी नड्डा


    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली बीजेपी कार्यालय पहुंचे। वहां बने मॉनिटरिंग सेंटर से वह राजधानी के हर विधानसभा क्षेत्र में मतदान की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। साथ ही, वह बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से फीड बैक भी ले रहे हैं।


    13:03 PM (IST)  •  05 Feb 2025 


    Delhi Election 2025 Live: रॉबर्ट वाड्रा बोले- हमें हरी-भरी दिल्ली चाहिए


    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा के साथ मतदान के लिए लोदी एस्टेट स्थित पोलिंग बूथ पहुंचीं। वोट डालने के बाद रॉबर्ट वाड्रा यह कहते हुए नजर आए कि वह एक हरी-भरी और स्वच्छ दिल्ली चाहते हैं।


    12:59 PM (IST)  •  05 Feb 2025 


    Delhi Election 2025 Live: दिल्ली में 11 बजे तक 19.95% मतदान


    दिल्ली विधानसभा चुनाव में शुरुआती दो घंटों तक धीमी वोटिंग के बाद मतदान की रफ्तार तेज हुई है। सुबह 9 बजे तक जहां केवल 8% मतदान हुआ था, वहीं अब 11 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 19.95% तक पहुंच गया है।


    12:49 PM (IST)  •  05 Feb 2025 

    Delhi Election 2025 Live: पूर्व चीफ जस्टिस DY Chandrachud ने डाला वोट

    भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश DY Chandrachud अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होंने तीन मूर्ति के पास स्थित लॉयन्स विद्या मंदिर सेकेंडरी स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला।

    12:39 PM (IST)  •  05 Feb 2025

    Delhi Election 2025 Live: दिल्ली के सीलमपुर में हंगामा

    दिल्ली के सीलमपुर इलाके में आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव बढ़ गया है। विवाद बुर्के को लेकर शुरू हुआ, जहां बीजेपी ने आरोप लगाया कि आप कार्यकर्ता बुर्के में फर्जी वोटिंग करवा रहे हैं। इस आरोप के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके जवाब में आप कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर आए। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास कर रही है।

    12:29 PM (IST)  •  05 Feb 2025

    Delhi Election 2025 Live: Soniya Gandhi ने डाला वोट

    कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने निर्मल भवन में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला। मतदान के बाद उन्हें एक पौधा भी गिफ्ट के तौर पर मिला।इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी और नई दिल्ली विधानसभा सीट के उम्मीदवार संदीप दीक्षित भी मौजूद रहे।

    12:19 PM (IST)  •  05 Feb 2025

    Delhi Election 2025 Live: वोट डालने के बाद राहुल गांधी का सवाल

    राहुल गांधी ने X पर पोस्ट में कहा –

    “दिल्ली के मेरे प्यारे भाइयों-बहनों, मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आज वोट देने अवश्य जाएं।

    कांग्रेस को दिया आपका एक-एक वोट आपके अधिकारों की रक्षा करेगा, संविधान को मजबूत करेगा और दिल्ली को प्रगति के पथ पर फिर से मोड़ेगा।

    वोट देते समय याद रखें कि प्रदूषित हवा, गंदा पानी, टूटी सड़कों के लिए कौन ज़िम्मेदार है। स्वच्छ राजनीति करने की बात बोलकर दिल्ली का सबसे बड़ा घोटाला किसने किया।”

    12:12 PM (IST)  •  05 Feb 2025

    Delhi Election 2025 Live: कोई नई योजना दिल्ली में दिखाई नहीं दी- जय प्रकाश अग्रवाल


    कांग्रेस नेता जय प्रकाश अग्रवाल ने कहा,

    “दिल्ली के आज जो हालात हैं इतने बुरे हालात पहले कभी नहीं दिखाई दिए. टूटी हुई सड़के हैं, सीवर का पानी सड़कों पर है. कोई नई योजना दिल्ली में दिखाई नहीं दी. दिल्ली के लोग कांग्रेस पर भरोसा करेंगे और कांग्रेस को वोट देंगे.”

     

    Suman

    Suman, BH24 News की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़ी हुईं हैं. BH24 News द्वारा दी गई सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। हम किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता या समय पर होने की गारंटी नहीं देते। किसी भी निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं सत्यापन करें और आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ सलाह लें। BH24 News के माध्यम से प्रदान की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। Thank You...

    For Feedback - contact@bh24news.com

    Leave a Comment