Eknath Shinde Maharashtra Election : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा पहले के मुख्यमंत्री एक पेन नहीं रखते थे: मैं दो रखता हूं:शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना।

By
On:
Follow Us

Eknath Shinde Maharashtra Election : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कुर्ला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे पर परोक्ष हमला बोला उन्होंने कहा क्या एक गरीब किसान का बेटा मुख्यमंत्री नहीं बन सकता या केवल चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए लोग ही मुख्यमंत्री बन सकते हैं।।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि महायुती सरकार का लक्ष्य मुंबई को झुग्गी झोपड़ी मुक्त बनाना है और उसका ध्यान गरीबों को किफायती आवास उपलब्ध कराने पर है पार्टी उम्मीदवार मंगेश के लिए कुर्ला में एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं के बीच एक अच्छा संतुलन बनाया है।

मुंबई की जनता से महायुती सरकार के लिए नए जनादेश की मांग करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा अगर हम ढाई साल में इतना काम कर सकते हैं तो कल्पना करें कि हम 5 साल में कितना काम करेंगे हम गरीबों को किफायती घर देंगे क्या मुंबई में गरीबों को घर का अधिकार नहीं है उन्होंने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर परोक्ष हमला बोलते हुए कहा क्या एक गरीब का बेटा मुख्यमंत्री नहीं बन सकता है या केवल चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए लोग ही मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

उन्होंने कहा महायुती सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 350 करोड़ रुपए वितरित किए और इसे एक लाख लोगों को फायदा हुआ मुख्यमंत्री शिंदे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा उन लोगों को सबक सिखाएं जो आपको मिलने वाली सरकारी सहायता को रेवाड़ी कहते हैं उन्होंने विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी पर लड़की वहीन योजना को असफल करने और इसे रोकने के लिए अदालत जाने का आरोप लगाते हुए जनता से उनसे सावधान रहने की अपील की।

एकनाथ शिंदे ने कहा पहले के मुख्यमंत्री एक पेन नहीं रखते थे जबकि मैं दो रखता हूं हमने छात्रों युवाओं किसानों महिला शिक्षा वरिष्ठ नागरिकों के लिए धन आवंटित किया है सरकारी पैसा लोगों का है और इस पर पहला अधिकार जनता का है मेरी सरकार विकास कार्यों में तेजी लाई और कल्याण योजना पर भी ध्यान केंद्रित किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए शिंदे ने कहा कि केंद्र सरकार को महाराष्ट्र को विकास का पावर हाउस और मुंबई को देश की फिनटेक राजधानी बनाना चाहते है।

उन्होंने कहा हम झुकी वीडियो को पक्का घर देकर मुंबई को झुग्गी झोपड़ी मुक्त बनाएंगे ये गरीब समर्थक सरकार है अपने महा विकास अघाड़ी का ढाई साल का कार्यकाल और हमारा ढाई साल का कार्यकाल देखा है अब फैसला आपको करना है मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महायुती दो-तीन दिनों में अपना घोषणा पत्र जारी करेगी उन्होंने सलमान खान की फिल्म का डायलॉग बोलते हुए जनता से कहा मैंने एक बार जो कमिटमेंट कर दिया तो मै अपने आप की भी नहीं सुनता हम अपने घोषणा पत्र में किए गए हर वादे को पूरी तरह से पूरा करेंगे।

महाराष्ट्र के चुनाव में अब बस कुछ ही दिन बचे है अब देखना ये है की आगे क्या क्या बयान आता है .

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Election 2024 Father and son : बेटे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं पूर्व गृह मंत्री ”अनिल देशमुख”? एनसीपी की चाल से कंफ्यूज ना हो जाए वॉटर।

Neyaz Ahmad

Neyaz Ahmad, BH24 News की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुए हैं. BH24 News द्वारा दी गई सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। हम किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता या समय पर होने की गारंटी नहीं देते। किसी भी निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं सत्यापन करें और आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ सलाह लें। BH24 News के माध्यम से प्रदान की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। Thank You...

For Feedback - contact@bh24news.com

Leave a Comment