Breaking NewsHaryanaNEWS

Haryana Assembly Dissolved: हरियाणा विधानसभा को भंग करने का फैसला। कैबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी।…

Haryana Assembly dissolved: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में हरियाणा विधानसभा को भंग करने के फैसले को मंजूरी दे दी गई है। 13 सितंबर से विधानसभा को भंग करने की सिफारिश राज्यपाल से की गई है। मुख्यमंत्री सैनी आज रात 9:30 बजे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिलने राजभवन जाएंगे।

संवैधानिक संकट के चलते भंग

हरियाणा में संवैधानिक संकट के कारण विधानसभा को चुनाव से पहले भंग करने की स्थिति आ गई है। पिछला विधानसभा सत्र 13 मार्च को हुआ था और संविधान के अनुसार अगला सत्र छह महीने के अंदर होना चाहिए था। 12 सितंबर को छह महीने का समय पूरा हो रहा है, इसलिए विधानसभा को भंग करना जरूरी हो गया था।

सुविधाओं का खत्म होना

विधानसभा भंग होने के बाद, डिप्टी स्पीकर और विधायकों को मिलने वाली सभी सुविधाएं समाप्त हो जाएंगी, लेकिन कैबिनेट बनी रहेगी।

राष्ट्रपति शासन की संभावना

संवैधानिक मामलों के जानकार राम नारायण यादव के अनुसार, हरियाणा में यह पहला ऐसा मामला है। इस स्थिति में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश भी हो सकती है।

ALSO READ THIS: Chandigarh Sector 10 Grenade Explosion: चंडीगढ़ के सेक्टर-10 की कोठी पर हैंड ग्रेनेड फेंका, ऑटो से आए थे हमलावर; धमाके से दहले लोग.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *