Assembly Election 2024 Live: कांग्रेस ने हरियाणा में 31 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा, विनेश फोगाट के नाम शामिल

By
On:
Follow Us

Haryana Congress List Live: कांग्रेस की पहली लिस्ट में बडे़ नाम

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जुलाना सीट से मशहूर पहलवान विनेश फोगाट को टिकट दिया है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी साँपला किलोई से चुनाव लड़ेंगे। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान होडल सीट से मैदान में उतरेंगे।

कांग्रेस ने लाडवा सीट से सीएम सैनी के खिलाफ मेवा सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जबकि नूंह से आफताब अहमद को टिकट दिया गया है।

Haryana Congress List Live: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 31 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पहली सूची में प्रमुख नामों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पहलवान विनेश फोगाट और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान शामिल हैं। इस लिस्ट में कई महत्वपूर्ण चेहरों को जगह दी गई है, जो कांग्रेस के लिए चुनावी रणनीति में अहम भूमिका निभाएंगे।

Tausif Khan

तौसीफ खान, BH24 News की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुए हैं. BH24 News द्वारा दी गई सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। हम किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता या समय पर होने की गारंटी नहीं देते। किसी भी निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं सत्यापन करें और आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ सलाह लें। BH24 News के माध्यम से प्रदान की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे।

For Feedback - contact@bh24news.com

Leave a Comment