श्रीलंका भारत के साथ मिलकर एक लघु हथियार विनिर्माण स्थापित करना चाहता है।

By
On:

Delhi News: श्रीलंका भारत के साथ मिलकर एक लघु हथियार विनिर्माण इकाई स्थापित करने की फिराक में, श्रीलंका के रक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया।

The Indian envoy in Colombo : श्रीलंका अपने देश में एक लघु हथियार विनिर्माण इकाई स्थापित करने के फिराक में है। यह काम श्रीलंका भारत के साथ मिलकर करना चाहता है। इस बात की जानकारी खुद श्रीलंका के रक्षा मंत्री प्रेमिता बंडारा तेनाकून ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है। साथ ही कहा हैं कि- अभी भारत से श्रीलंका को बहुत कुछ सीखना है।

कुछ समय पहले तक आर्थिक रूप से तंग देश श्रीलंका अब एक लघु हथियार विनिर्माण इकाई स्थापित करने के फिराक में है। यह काम श्रीलंका भारत के साथ मिलकर करना चाहता है। इसके लिए वह भारत के संपर्क में है। यह बात की जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई है। श्रीलंका के रक्षा मंत्री प्रेमिता बंडारा तेनाकून ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को बताया है।

प्रेमिता बंडारा तेनाकून ने मीडिया को बताया

श्रीलंका के रक्षा मंत्री प्रेमिता बंडारा तेनाकून ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय हथियार विनिर्माण इकाई की तारीफ करते हुए कहा कि- अभी भारत से श्रीलंका को बहुत कुछ सीखना है।
साथ ही तेनाकून ने कहा कि- “वे एक लघु हथियार विनिर्माण इकाई को देश में स्थापित करने के लिए भारत के साथ चर्चा कर रहे हैं। इसके लिए श्रीलंका भारतीय समकक्षों के संपर्क में हैं। हम भारत से बहुत कुछ सीख सकते हैं बहुर कुछ ले भी सकते है।

भारतीय दूत संतोष झा

आपको बता दे कि-  लघु हथियार विनिर्माण इकाई स्थापित करने की चर्चा और विचार श्रीलंका तभी से कर रहा है जब से अप्रैल महीने में श्रीलंका में भारत-श्रीलंका रक्षा सहयोग का दूसरा सेमिनार आयोजित किया गया था। सेमिनार के बाद ही इसपर विचार किया गया।
इसको लेकर कोलंबो में स्थित भारतीय दूतावास के दूत संतोष झा ने कहा है कि- आज के समय में भारतीय रक्षा उद्योग उन्नत टेक्नोलॉजी और विश्व स्तरीय उपकरण पेश करता है। नौसैनिक जहाजों से लेकर हेलीकॉप्टर और लड़ाकू विमान तक शामिल है। साथ ही इनमें साइबर सुरक्षा समाधान, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली, तोपखाने की प्रणाली, और छोटे हथियार भी शामिल है। भारत अपनी इन क्षमताओं को श्रीलंका जैसे पड़ोसी मित्र देशों के साथ साझा करने में इच्छुक है

Shahnawaz Sharif

Shahnawaz Sharif, BH24 News की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुए हैं. BH24 News द्वारा दी गई सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। हम किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता या समय पर होने की गारंटी नहीं देते। किसी भी निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं सत्यापन करें और आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ सलाह लें। BH24 News के माध्यम से प्रदान की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। Thank You...

For Feedback - contact@bh24news.com

Leave a Comment