मौसम : प्रचंड गर्मी 14 साल का रिकॉर्ड टूटा, कैसे बचे ऐसे गर्मी से?

By
On:

प्रचंड गर्मी 14 साल का रिकॉर्ड टूटा; दिल्ली-NCR में पारा 47 डिग्री के पार, अगले पांच दिन भीषण लू का अलर्ट जारी.

Weather Update Today: मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाके और पूर्वी व मध्य भारत में अगले पांच दिन तक भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है। इसके उलट, दक्षिण भारत के अधिकांश इलाकों में 23 मई तक तेज आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की आशंका जताई गई है।

अभी उत्तर पश्चिम भारत प्रचंड गर्मी की चपेट में है। अधिकांश क्षेत्रों में आसमान से झुलस देने वाली आग की तरह गर्मी बरस रही है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4°C दर्ज किया गया, अभी तक का जो देश में सर्वाधिक रहा। यही नहीं, 14 साल बाद दिल्ली में 17 मई यानी शुक्रवार को इतनी भीषण गर्मी पड़ी है। हरियाणा के सिरसा में भी पारा 47.1°C पर पहुंच गया है। अभी कम से कम पांच दिन और भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाके और पूर्वी – मध्य भारत में अगले पांच दिनों तक भीषण लू का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके उलट, दक्षिण भारत के अधिकांश इलाकों में 23 मई तक तेज आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की आशंका भी जताई गयी है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में 19 जगह, हरियाणा में 18, दिल्ली में 8 और पंजाब में 2 जगह पारा 45 °C को पार कर दिया है।

Red-Orange Alert

मौसम विभाग ने पश्चिम राजस्थान में अत्यधिक गंभीर से लू को लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया है। हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात में गंभीर लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही, नवजात बच्चों, बुजुर्गों व पुराने रोगों के मरीजों समेत कमजोर लोगों की देखभाल की जरूरत बात को भी बताई गयी है।

उत्तर प्रदेश के आगरा में सबसे ज्यादा गर्मी

  • उत्तर प्रदेश के आगरा में सबसे गर्मी रहा हैं, जहां अधिकतम तापमान 46.9 °C रिकार्ड हुआ हैं।
  • जम्मू में पारा 41.3 °C रहा। कश्मीर के कई जिलों में दिन का पारा 30 °C पंहुचा है।
  • हिमाचल प्रदेश के ऊना, शिमला, धर्मशाला और मनाली में शुक्रवार को अभी तक का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया हैं।

बाहर निकलने से बचें

मौसम विभाग ने चेतावनी दिया है कि लोग बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर जाएं। अधिक समय तक सीधे सूरज के प्रकाश में रहने पर आप को लू का खतरा है।

Shahnawaz Sharif

Shahnawaz Sharif, BH24 News की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुए हैं. BH24 News द्वारा दी गई सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। हम किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता या समय पर होने की गारंटी नहीं देते। किसी भी निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं सत्यापन करें और आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ सलाह लें। BH24 News के माध्यम से प्रदान की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। Thank You...

For Feedback - contact@bh24news.com

Leave a Comment