BiharBreaking NewsNEWS

Bihar Heavy Rain Alert: सीमांचल में हाल बेहाल, बिहार में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, 3 जिलों के लिए बनेगी आफत

Bihar Rain News: पिछले चार दिनों से बिहार में भारी बारिश हुई है. कोसी और गंडक जैसी नदियों में बाढ़ आ गई है. मौसम विभाग ने शनिवार तक भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है.

Bihar Heavy Rain Alert:बिहार में पिछले 4 दिनों से मानसून पूरी तरह सक्रिय है। खासतौर पर उत्तर बिहार में मानसून की गतिविधियों में तीव्रता देखी जा रही है और भारी वर्षा दर्ज की गई है। उत्तर बिहार की नदियों जैसे कि कोसी और गंडक में बाढ़ की स्थिति बन चुकी है। कोसी नदी में 6,81,639 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पिछले दो दिनों में हुई बारिश ने उत्तर बिहार के लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं। 350 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून की अवधि समाप्त होने में अब केवल दो दिन बचे हैं, जो कि 30 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। हालांकि, इसके बाद भी बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार तक राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा, जबकि रविवार से मानसून की गतिविधियों में कमी आने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने आज उत्तर बिहार के तीन जिलों पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, और मधुबनी में भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, राज्य के पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में मध्यम से लेकर हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी क्षेत्र में मानसून की सक्रियता कम रहने की संभावना है, लेकिन राज्य के सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रविवार से मानसून के साफ होने का पूर्वानुमान है

उत्तर-पश्चिम बिहार में मानसून सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना था, जो आज दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवातीय परिसंरक्षण के रूप में सतह से 5.8 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। यह दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। एक ट्रफ लाइन उत्तर-मध्य महाराष्ट्र से होकर उत्तर-पश्चिम बिहार तक गुजर रही है, जिसके प्रभाव से आज राज्य के पश्चिमी इलाकों में मौसम की सक्रियता देखी जाएगी। तापमान में भी गिरावट बनी रहेगी, और रविवार से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

सीमांचल में भारी बारिश

शुक्रवार को उत्तर बिहार के सीमांचल क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक अररिया में 340 मिमी, किशनगंज में 285 मिमी, और पूर्णिया में 246.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इन जिलों में 150 से 300 मिमी के बीच बारिश हुई। इसके अलावा, कटिहार में 180.2 मिमी, मधेपुरा में 160.6 मिमी, और सुपौल में 150 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य के उत्तरी भागों जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, सारण, सीवान, और मुजफ्फरपुर में भी भारी बारिश दर्ज की गई। राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा हुई।

राजगीर में सबसे कम तापमान

वर्षा के साथ-साथ राज्य में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी पटना में 2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 29.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। राजगीर में सबसे अधिक तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस और किशनगंज में सबसे कम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज शनिवार को तापमान में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है

Tausif Khan

तौसीफ खान, BH24 News की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुए हैं. BH24 News द्वारा दी गई सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। हम किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता या समय पर होने की गारंटी नहीं देते। किसी भी निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं सत्यापन करें और आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ सलाह लें। BH24 News के माध्यम से प्रदान की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *