Dhanteras 2024 : धनतेरस आज :जाने पूजा का मुहूर्त: खरीदारी का समय और पूजा विधि।

By
Last updated:

Dhanteras 2024: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है ये पर्व 29 अक्टूबर यानी आज मनाया जा रहा है धनतेरस के दिन सोना चांदी बर्तन वहां घर भूमि आदि खरीदारी की जाती है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर किसी भी वस्तु की खरीदारी करने से धान में कई गुना अधिक वृद्धि होती है।

आज धनतेरस का त्यौहार मनाया जा रहा है धनतेरस का त्योहार दिवाली से दो दिन पहले अर्थात कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है यह त्यौहार खुशहाली सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है धनतेरस को धन त्रयोदशी और धनवर्ती जयंती के नाम से भी जाना जाता है।

धनतेरस 2024 शुभ मुहूर्त।

आज धनतेरस मनाया जा रहा है ज्योति के मुताबिक धन त्रयोदशी की तिथि 29 अक्टूबर यानी आज सुबह 10:31 से शुरू होगी और तिथि का समापन 30 अक्टूबर यानी कल दोपहर 1:15 पर है होगा प्रदोष काल आज शाम 5:38 से रात 8:13 तक रहेगा।

धनतेरस 2024 का पूजन मुहूर्त।

धनतेरस का पूजन सांयकाल में किया जाता है जिसका मुहूर्त आज शाम 6:31 से लेकर रात 8:31 तक रहेगा यानी धनतेरस की पूजन के लिए एक घंटा 42 मिनट का समय मिलेगा।

धनतेरस 2024 खरीदारी मुहूर्त।

इसके अलावा धनतेरस पर आज त्रीपुष्कर योग का निर्माण भी हो रहा है जिसमें खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

पहला खरीदारी का मुहूर्त: आज सुबह 6:31 से लेकर 10:31 तक रहेगा।

दूसरा खरीदारी का मुहूर्त : आज दोपहर 11:42 से लेकर दोपहर 12:27 तक रहेगा।

गोधूली बेला: यह मुहूर्त शाम 5:38 से लेकर 6:04 तक रहेगा।

धनतेरस के दिन खरीदे है ये चीज।

दीपावली से ठीक पहले धनतेरस के दिन सोना खरीदना चांदी के बर्तन खरीदना गहने खरीदना या अन्य कीमती सामान खरीदने का विशेष महत्व बताया गया है ऐसा शास्त्र कर कहते हैं कि जो भी वस्तु इस दिन खरीदी जाती है वह घर में समृद्धि और धन का आगमन करने वाली होती है कुछ लोग इस दिन को भी नए वाहन संपत्ति या अन्य महत्वपूर्ण वस्तुओं की खरीदारी करते हैं साथ ही आज के समय में इलेक्ट्रॉनिक और नए उपकरण भी धन त्रयोदशी पर खरीदना शुभ माना जाता है।

धनतेरस पर क्या करें और क्या ना करें जाने।

1: धनतेरस पर सोना और चांदी के बर्तन भी खरीद सकते हैं लेकिन आज लोहा खरीदने से बचना चाहिए।

2: धनतेरस के दिन भगवान धनवर्ती और माता लक्ष्मी की पूजा करना चाहिए साथ ही इस दिन घर की साफ सफाई करनी चाहिए ।

3: वही धनतेरस के दिन किसी से ना कर्ज लेना चाहिए और ना किसी को कर्ज देना चाहिए ।

4: इस दिन अशुद्ध स्थान पर पूजा कभी नहीं करनी चाहिए और इसके साथ ही क्रोध और नकारात्मक ऊर्जा से दूर भी रहना चाहिए।

धनतेरस पर करें ये उपाय।

इस दिन मां लक्ष्मी के आगे घी का दिया जलाएं ऐसा करने से आपके घर में धन और संपन्नता आती है।

धनतेरस के शुभ दिन पर आप नए बर्तन या रसोई का सामान जरूर खरीदें इससे आपके घर में सौभाग्य और समृद्धि मिलती है।

धनतेरस पर सोने या चांदी के आभूषण खरीदने से घर में संपन्न आती है ।

इसे भी पढ़ें: Dhanteras Special: कहां-कहां मिल रहा है सस्ता सोना:यहां खरीदें सिर्फ ₹1001 में प्योर गोल्ड।

Neyaz Ahmad

Neyaz Ahmad, BH24 News की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुए हैं. BH24 News द्वारा दी गई सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। हम किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता या समय पर होने की गारंटी नहीं देते। किसी भी निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं सत्यापन करें और आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ सलाह लें। BH24 News के माध्यम से प्रदान की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। Thank You...

For Feedback - contact@bh24news.com

Leave a Comment