Happy Monsoon: बिना बीमार पड़े निकल जाएगा मॉनसून बस ये करना होगा…

By
On:
Follow Us

Happy Monsoon: जैसा खाएंगे अन्न वैसा होगा मन। इसलिए ख़ासकर मानसून में आपका सही भोजन करना बहुत जरूरी है। सात्विक भोजन खाएंगे तो आपका शरीर अच्छे से पचा सकेगा और आपके विचार भी काफी सात्विक और शुद्ध हो जाएंगे।

स्वस्थ बने रहने के लिए दो चीजें बेहद जरूरी है पहला लाइफस्टाइल और दूसरा हेल्दी फूड। हेल्दी फूड वही है जो हमारी बॉडी को सूट करे साथ ही नरिश करे। हर हेल्थी चीज़ आपके लिए अच्छी ही हो ऐसा नहीं है, आप हर तरह के खाने को डाइजेस्ट कर ही लें ऐसा जरूरी नहीं है। इसलिए सबसे अपनी प्रकृति के बारे में पता लगाएं। उसके हिसाब से खाएं।

फल और सब्जियां

फलों और सब्जियों में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो हमारे इम्यून सिस्टम को बढ़ाते हैं। ऐसे फल और सब्जियां न खाएं जिन्हें खाने से आपकी बॉडी उल्टा रिएक्ट करती हो। लेकिन दिन में कुछ फल और सब्जियां तो जरूर खाएं।
अगर आप डाइटिंग पर है तो उबली हुई सब्जियां भी खा सकते हैं ऐसा भोजन करने से मेंटली फिजिकल ओर इमोशनली हर तरीके से आप ग्रो होंगे। आपके विचार भी शुद्ध होंगे। शरीर भी खुश रहेगा। और अंदर की खुशी बाहर भी दिखेगी।

साबुत अनाज (Whole Grain)

होल ग्रेन जैसे कि ब्राउन राइस, ओट्स, जौ, आदि को अपनी डाइट में शामिल करें। इनमें भर भर कर फाइबर होता है। जो बॉडी के लिए काफ़ी अच्छा है। डाइजेशन के लिए भी अच्छा है। साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। मानसून में हमारा डाइजेशन काफी स्लो हो जाता है। ऐसे में हल्का भोजन खाना जो हमारा शरीर आसानी से पचा सके वो अच्छा रहेगा।

हेल्दी फैट्स

हेल्दी फैट्स जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड हमारे दिल और दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके लिए, अखरोट, अलसी के बीज, कद्दू के बीज, खरबूजे के बीज, तरबूज के बीज काफी लाभदायक होते हैं। यह केवल मानसून में ही नहीं हमेशा ही फायदेमंद होते हैं। आजकल तो बाजार में कई तरह के सीड्स हर मौसम में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। आप उन्हें खा सकते हैं।

भरपूर पानी पीएं

हमारी बॉडी की प्रॉपर फंक्शनिंग के लिए खूब सारा पानी पीना बहुत अच्छा होता है। ज्यादा पानी पीने से आप छोटे-मोटे इंफेक्शन से तो यूं ही बच सकते हैं। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। मानसून में बीमारियां ज्यादा होती हैं साथ ही हल्के फुल्के इन्फेक्शन होने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में अगर आप खुद को डिटॉक्स करेंगे। तो कोई बड़ी बीमारी होने से ऐसे ही बच जाएंगे।

प्रोसैस्ड चीनी और नमक

ज्यादा चीनी और नमक खाना भी हमारे सेहत के लिए अच्छा नहीं है। इससे ब्लड प्रेशर अनियमित रह सकता है। इस तरह का ज्यादा भोजन खाने से ओबेसिटी, हार्ट रिलेटेड इश्यूज, डायबिटीज, जैसी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। वैसे तो ज्यादा मात्रा में प्रोसैस्ड शुगर और साल्ट कभी नहीं खाना चाहिए लेकिन खासकर मानसून में तो बिल्कुल नहीं।

किसी भी वक्त का भजन छोड़े नहीं

समय पर भोजन करना भी बहुत ज़रूरी है। नाश्ता कभी न छोड़ें क्योंकि ये हमारे एनर्जी बूस्टर का काम करता है। अपनी मील्स को स्किप न करें। और रात का खाना बहुत ज्यादा लेट ना खाएं।

प्राकृतिक और ताजे फल

जितना हो सके उतना ताजा फल और सब्जियां खाएं। पैक्ड फूड को कम खाएं। जितना हो सके, प्राकृतिक और ताजे भोजन का सेवन करें। प्रोसेस्ड फूड में आमतौर पर बहुत ज्यादा नमक, प्रोसेस्ड शुगर होती है। इसके साथ ही अनहेल्दी फैक्ट्स भी होते हैं। जो हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। साथ ही मौसमी फल और सब्जियां खाना भी आपके शरीर के लिए बहुत अच्छा है। मौसमी फल और सब्जियों से मिलने वाले गुड पूरे साल भर तक आपके शरीर को सुचारू ढंग से चलने में काम आते हैं।

नियमित एक्सरसाइज

अच्छे भोजन के साथ-साथ डेली एक्सरसाइज भी जरूरी है। यह हमारे शरीर को फिट और सक्रिय रखता है और हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी सुधारता है। मानसून हो या कोई भी मौसम। कोई ना कोई शारीरिक गतिविधि हमेशा करते रहें।

ऐसे ही और भी पोस्ट देखने के लिए आप हमारी लाइफस्टाइल कैटेगिरी में जा सकते हैं। साथ ही आप कोई सुझाव देना चाहें तो कमेंट बॉक्स में लिख कर भेज सकते हैं।

Also Read This: Life Style – BH 24 News

For Feedback - contact@bh24news.com

Leave a Comment