अभी और रुलाने वाली है गर्मी। दिल्ली, हरियाणा, और राजस्थान सहित कई राज्यों में बेहाल करेगी गर्मी,  IMD ने जारी किया रेड़ अलर्ट।

By
On:

BH24 News, नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में गर्मी से बुरा हाल है। राजस्थान में अधिकतम तापमान 50°C पार हो गया  है।  पूरे देश में अभी तक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, और राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ और पश्चिम यूपी में गर्मी के बढ़ने को लेकर चेतावनी भी जारी की है।

Heat Stroke in Summer Season: भीषण गर्मी और लू लोगो के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में अब दिन के साथ साथ रात में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीँ दूसरी ओर कृषि विशेषज्ञों का कहना है – यदि रात का तापमान भी अधिक रहा तो फ़सलों पर इसका काफी बुरा असर पड़ेगा

पीने के पानी का संकट गहराने लगा।

मौसम विभाग ने अभी अगले तीन से चार दिन में और अधिक गर्मी की चेतावनी जारी की है। मैदानी राज्य तो भीषण गर्मी से तप ही रहे है, अब पहाड़ी इलाक़े भी इससे अछूते नहीं है। हिमाचल प्रदेश में बढ़ती गर्मी के कारण पीने के शुद्ध जल पर संकट गहराने लगा है। जलशक्ति विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 478 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।

विभाग ने गर्मियों के दिनों में फील्ड स्टाफ की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। यदि कहीं पर पानी की कमी होगी तो टैंकरों से सप्लाई की जाएगी। प्रदेश के अधिकतर जगहों में लू चलने जैसी स्थिति बनी हुई है। शिमला व समीपवर्ती जैसे क्षेत्रों में तीसरे दिन भी कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में दोपहर बाद बारिश होने से मैदानी इलाकों में भी गर्मी से कुछ राहत मिली है।

छुट्टियां हुई रद्द

गर्मी को  ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक सेवा अधिकारी संभागीय आयुक्तों, जिला कलक्टरों, उपखंड अधिकारियों, जलदाय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों को खारिज कर दिया गया है। बिजली कंपनियों के अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश भी रद्द कर दिए गए हैं।  बिजली कंपनियों के अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश भी रद्द कर दिए गए हैं। जयपुर में नगर निगम ने कई चौराहों और लालबत्ती पर वाहन चालकों और राहगीरों को राहत के लिए टेंट की सुविधा भी की गई है।

पहाड़ भी गर्मी से झुलस रहे

जम्मू कश्मीर में पहाड़ और मैदान तपती गर्मी से जूझ रहे हैं। जम्मू संभाग में बुधवार को अधिकतम  तापमान 41°C से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 28 मई तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। जम्मू जिला मजिस्ट्रेट ने बढ़ते तापमान को देख नागरिकों से घर से बाहर जाने से बचने की अपील की।

 रेड़ अलर्ट ज़ारी, रात में भी चलेगी लू

लू के कारण पंजाब में एक हफ्ते से भीषण गर्मी बढ़ रही है। अब रात में भी लू चलेगी।  मौसम विभाग के अनुसार छह जिलों में रात का तापमान लगभग 6°Cअधिक रहा। चंडीगढ़ व मोहाली में रात का तापमान 31°C दर्ज किया गया हैं।

बठिंडा का तापमान 46.6 °Cपार हो गया है। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने दिन के साथ-साथ अब रात में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की  है। कृषि विशेषज्ञों मानें तो , अगर रात का तापमान लगातार बढ़ता रहा, तो फसलों का काफी नुकसान हो सकता है

रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही अपना प्रकोप दिखाएंगे सूर्य देव

ज्येष्ठ माह के पहले नौ दिनों तक सूर्य देव तपती गर्मी से लोगों को बेहाल करेंगे। 24 मई से ज्येष्ठ माह शुरू होगा और 25 से नौ दिनों तक नौतपा रहेगा। नौ दिनों तक भयंकर गर्मी से मानसून के आने का संकेत भी मिलता है। बारिश से पहले नौतपा तापमान सर्वाधिक होता है।

इस बार मानसून अपने समय पर आएगा, हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार मॉनसून अपने समय से आने के साथ अच्छी बारिश भी लेकर आएगा।

BH24 News

शिवानी उपाध्याय

Shahnawaz Sharif

Shahnawaz Sharif, BH24 News की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुए हैं. BH24 News द्वारा दी गई सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। हम किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता या समय पर होने की गारंटी नहीं देते। किसी भी निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं सत्यापन करें और आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ सलाह लें। BH24 News के माध्यम से प्रदान की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। Thank You...

For Feedback - contact@bh24news.com

Leave a Comment