Vijay Jain Resign BJP: वरिष्ठ भाजपा नेता विजय जैन ने छोड़ा पार्टी, व्हाट्सऐप पर भेजा इस्तीफा पत्र, कांग्रेस में हुए शामिल.

By
On:
Follow Us

Vijay Jain Resign BJP: पानीपत में बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ नेता विजय जैन ने अपनी प्राथमिक सदस्यता समेत कई तमाम पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की एक कापी जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट को व्हाट्सऐप पर भेजी है। इसके बाद जैन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

जैन पानीपत ग्रामीण विधानसभा से टिकट के दावेदार बने थे। उन्होंने विधानसभा के साथ उनके वार्ड-26 में विकास कार्यों में काफी भेदभाव के भी आरोप लगाए गए हैं।

विजय जैन ने सोमवार (08/07/2024) को अपना एक पेज का इस्तीफा पत्र भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट को व्हाट्सएप पर भेजा दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा कि उनके हलके और वार्ड में कई विकास कार्यों में अनदेखी बरता जा रहा है। वह इससे आहत हुए हैं और अपनी प्राथमिक सदस्यों समेत सभी बड़े-छोटे पदों से इस्तीफा दे रहे हैं।

विदित है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पानीपत शहर की पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी ने इसी तरह बीजेपी छोड़ी थी। उन्होंने भी जिलाध्यक्ष के व्हाट्सएप पर अपना इस्तीफा पत्र भेजा था। वे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी में भी शामिल हुई थी। उनके साथ उनके पति सुरेंद्र रेवड़ी ने भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। कहा ये जा रहा हैं कि विजय जैन करीब 150 गाड़ियों का काफिला लेकर सोमवार रोहतक के लिए रवाना हो गए हैं।

निगम पार्षद समेत राजनीति में आए थे विजय जैन

विजय जैन शहरी स्थानीय निकाय के 2019 के चुनाव भाजपा के टिकट पर जीतकर वार्ड-26 से निगम पार्षद बने हुए थे। उन्होंने अपने वार्ड में कई विकास कार्यों को लेकर सदन में कई बार आवाज उठाई हैं। उन्होंने उस समय भी अनदेखी बरतने के आरोप लगाए हुए थे। उन्होंने इसके बाद निगम के साथ पानीपत ग्रामीण विधानसभा में प्रचार प्रसार शुरू कर दिये था। वे गांवों के साथ बाहरी कॉलोनियों में लगातार जनसंपर्क बना कर रहे थे। उन्होंने पिछले दिनों Sector-13-17 में कार्यालय का शुभारंभ किया हुआ था। जिसमें पानीपत ग्रामीण विधानसभा की कॉलोनियों व गांवों से मौजिज लोगों को भी आमंत्रित किया था।

विजय जैन का इस्तीफा मिला है। पार्टी नेतृत्व को इसका जानकारी दी गया है। इसको लेकर जल्द ही फैसला लिया जाएगा: दुष्यंत भट्ट, जिलाध्यक्ष, भाजपा पार्टी।

इसे भी पढ़े:  BJP News: क्यों UP जीत नहीं पाई BJP?  संघ प्रमुख भागवत और CM योगी करेंगे मंथन, आज मुलाकात हो सकती है.

Shahnawaz Sharif

Shahnawaz Sharif, BH24 News की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुए हैं. BH24 News द्वारा दी गई सूचनाएँ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। हम किसी भी जानकारी की सटीकता, पूर्णता या समय पर होने की गारंटी नहीं देते। किसी भी निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं सत्यापन करें और आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ सलाह लें। BH24 News के माध्यम से प्रदान की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। Thank You...

For Feedback - contact@bh24news.com

Leave a Comment