World Environment Day: हमारी मां की तरह हमसे कुछ ना लेकर सबकुछ देती है प्रकृति। प्रकृति के साथ समय बिताने के होते हैं ये फायदे।

By
Last updated:

World Environment Day: हमारी मां की तरह हमसे कुछ ना लेकर सबकुछ देती है प्रकृति। प्रकृति के साथ समय बिताने के होते हैं ये फायदे।

 

 

 

Save Mother Earth & Spending Time With Nature हम इंसानों ने अपने विकास के लिए प्रकृति पर काफ़ी कठोरता की है। आज World Environment Day है। लेकिन पर्यावरण का कोई एक दिन नहीं होता जबकि हर एक दिन ही उससे ही है।
नेचर के साथ टाइम स्पेंड करने से फिजिकल इमोशनल और सोशल हेल्थ भी अच्छी होती है। एक रिसर्च के मुताबिक नेचर में समय बिताने से हमारी शॉर्ट टर्म मेमोरी भी बढ़ती है। लेकिन हम प्रकृति के साथ समय बिता सके, इसके लिए हमें प्रकृति को संजो के भी रखना होगा। जिसके लिए हम छोटे-छोटे कदम उठा सकते हैं।
जैसे-
प्लास्टिक से दूरी।
रीसाइकिल्ड चीजों का इस्तेमाल करना।
वाटर बॉडीज में कूड़ा करकट ना डालना
प्रदूषण कम फैलाने के लिए कार्ट पुलिंग करना।
जो कुदरत की देन चीजें हैं, उन्हें ज़रूरत के मुताबिक ही इस्तेमाल करना

हमारी मां की तरह हमसे कुछ ना लेकर सबकुछ देती है प्रकृति। प्रकृति के साथ समय बिताने के होते हैं यह फायदे।
हमारी मां की तरह हमसे कुछ ना लेकर सबकुछ देती है प्रकृति। प्रकृति के साथ समय बिताने के होते हैं यह फायदे।


ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए।
पानी बिजली को बर्बाद न करना।
चिड़िया कबूतर कौओं के लिए दाना पानी रखना।

छोटे छोटे कदम उठा कर हम प्रकृति की रक्षा कर सकते हैं।
छोटे छोटे कदम उठा कर हम प्रकृति की रक्षा कर सकते हैं।

ऐसा करके हम कुदरत के करीब रह सकते हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ़ टोक्यो की रिसर्च में आया है कि प्रकृति में समय बिताने से मेंटल और फिजिकल हेल्थ अच्छी रहती है।
लेकिन यह दुर्भाग्य है हमारा, की जो कुदरत हमें इतना सब कुछ देती है। इसकी दुर्दशा का कारण भी हम ही हैं।
आज हम इतने बिजी हैं की हमारे पास खुद के लिए वक्त नहीं है। तो कुदरत के साथ क्या समय बिताएंगे? लेकिन केवल पहाड़ों में जाने से ही हम कुदरत के पास हों, ऐसा नहीं है। इसके अलावा भी तरीके हैं।
जैसे व्यायाम करना।
थोड़ी देर , लेकिन वॉक ज़रूर करना।
पेड़ पौधों के बीच समय बिताना।
जानवर भी प्रकृति का ही हिस्सा है उनके साथ समय बिताना।

ऐसा करने से आप प्रकृति की रक्षा कर सकते हैं।
ऐसा करने से आप प्रकृति की रक्षा कर सकते हैं।
प्लास्टिक से दूरी।
प्लास्टिक से दूरी।

प्रकृति के पास रहने से होने वाले अनगिनत फायदे

– पेड़ पौधों को देखने भर से ही हमारे आंखों की रोशनी अच्छी होती है। ऐसा एक रिसर्च में पाया गया है।
– नेचर में कुछ समय वक्त बिताने से हमारे फेफड़ों का स्वास्थ्य अच्छा होता है ।
– सुबह या शाम या फिर दोनों ही वक्त टहलने से हमारी तोंद भी नहीं निकलती।
– रात को खाना खाने के बाद टहलने से सुकून की नींद आती है।
– कुदरत को कुछ वक्त निहारने भर से ही बेचैन मन शांत हो जाता है।
– एक रिसर्च में पता चला है कि कुदरत के साथ वक्त बताने से हमारी छोटी-छोटी चीजों को याद रखने की शक्ति भी बढ़ जाती है।

 प्रकृति के पास रहने से अनगिनत फायदे
प्रकृति के पास रहने से अनगिनत फायदे

इन तरीकों से आप रह सकते हैं प्रकृति के पास।
– किसी बाग बगीचे में सुबह-सुबह टहलने जाएँ।
– कुछ देर का योग या प्राणायाम जरूर करें।
– सनराइज या सनसेट देखें।
– ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए।

उम्मीद है अब आप कुदरत के साथ समय जरूर बिताएंगे। अपनी जरूरत के साथ-साथ प्रकृति का भी ख्याल रखें। तभी बदले में यह भी आपका ख्याल रख पाएगा।

 

ALSO READ THIS World Environment Day 2024: विश्व पर्यावरण दिवस पर बॉलीवु… (bh24news.com)

For Feedback - contact@bh24news.com

Leave a Comment